पत्नी पर गंभीर आरोप लगाकर TCS मैनेजर ने की खुदकुशी

मल्टीनेशनल कंपनी टीसीएस के एक मैनेजर ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और उसने रोते हुए अपना सारा दर्द बयां किया टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले बनाई वीडियो में खुलासा किया कि वह पत्नी के उत्पीड़न से परेशान है। साथ ही उसने मांग की की कानून पुरुषों को भी सुरक्षा दे मानव शर्मा ने गले में फंदा लगाकर वीडियो बनाया और कहां की उसके माता-पिता को कोई परेशान ना करें।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की 6 मिनट 56 सेकंड के वीडियो में मानव शर्मा गले में फंदा लगाकर बात कर रहे हैं। फंदे का एक छोर पंखे से बंधा है। इस वीडियो में मानव कह रहे हैं कि यह उन अधिकारियों के लिए जो पुलिस और कानून से जुड़े हैं। कानून पुरुषों को सुरक्षित रखने के लिए होना चाहिए नहीं तो ऐसा समय आएगा कि कोई आदमी बचेगा ही नहीं जिस पर इल्जाम लगा सको मैं अपना बताता हूं। मेरा सभी की तरह ही है। मेरी पत्नी का पता चला कि किसी के साथ संबंध है। लेकिन कोई बात नहीं। मुझे जाने से कोई दिक्कत नहीं है। मैं तो जाना चाहता हूं। मर्दों का सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करें बेचारे बहुत अकेले हैं।
इसके बाद मानव शर्मा वीडियो में रोते हुए दिखे उन्होंने इसके बाद अपने परिवार से माफी मांगी उन्होंने कहा पापा सॉरी मम्मी सॉरी मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। अच्छा मैं समझ रहा हूं कि कैसे मरते हैं। लेकिन तब तक फिर गुजारिश करूंगा कि अपनी जिंदगी में शामिल मर्दों के बारे में सोचो। मैं हमेशा सब छोड़ने वालों में से रहा। मैंने पहले भी सुसाइड की कोशिश की है। कई बार उन्होंने अपनी कलाई पर लगे कट के निशान भी दिखाएं। मानव शर्मा ने अपने वीडियो में कहा कि मुझे छोड़ो बस आप लोग अपना सभी ध्यान रखो उन्होंने कहा कि चलो ठीक है पीस आउट तुम्हारा लॉ एंड ऑर्डर लॉ एंड ऑर्डर लॉ एंड ऑर्डर ढंग से करो अगर करना है लेकिन नहीं तो फिर ठीक है। जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है। मानव शर्मा ने आखिर में कहां की इतना मैं कहना चाहता हूं कि मेरे मां-बाप को टच नहीं करना। इतना कहते हुए वीडियो बीच में बंद होता दिखा।इसके बाद बताया जा रहा है कि मानव ने आत्महत्या कर ली। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal