कौन है वो भारतीय डायरेक्टर जिसने नहीं दी कोई भी फ्लॉप फिल्म?

बॉक्स ऑफिस पर कमाई को सफलता का सबसे बड़ा पैमाना माना जाए तो यह बिलकुल स्वाभाविक है की सबसे सफल फिल्म निर्माता वही होंगे जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा पैसे कमाए। इस मामले में भले ही बॉलीवुड ने भारतीय सिनेमा में अपनी जगह बनाई हो लेकिन साउथ के एक मंजे हुए फिल्म निर्माता ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। महज 12 फिल्मों के साथ उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। तेलुगू सिनेमा के दिग्गज एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फिल्म निर्देशक बन चुके है। इस मुकाम तक पहुंचने में कोई हैरानी नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म बाहुबली फ्रेंचाइजी और ग्लोबल हिट RRR के जरिए यह सफलता पाई। इन फिल्मों और उनके पिछले हिट्स जैसे ईगा और मगधीरा ने उन्हें 4250 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कमाई दिलाई। इन पैसों में से 2400 करोड़ दो केवल बाहुबली के दो भागों से आए हैं। इस शानदार कमाई के साथ, राजामौली ने भारतीय सिनेमा में एक नई मिसाल कायम की है। एसएस राजामौली ने अब तक 12 फिल्मों का निर्देशन किया है और इनमें से हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। वास्तव में उनकी ज्यादातर फिल्मों ने अपनी पिछली रिलीज से ज्यादा कमाई की है। उनके तीन सबसे हालिया प्रोजेक्ट्स को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला है। जबकि दो दूसरे फिल्में सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर रही है। इस बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ राजामौली ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
बता दे की बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी है। जिनकी फिल्मों ने लगभग 3200 करोड़ की कमाई की है। वह भारतीय सिनेमा की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और उनके बाद केवल दो फिल्म निर्माता है जिनकी फिल्मों ने 3000 करोड़ से अधिक की कमाई की है। तीसरे स्थान पर सुकुमार है, जिनकी फिल्म पुष्पा ने 2650 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। बॉलीवुड के सिद्धार्थ आनंद और नितेश तिवारी भी टॉप 5 में शामिल है, जिनकी फिल्मों ने 2400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
हालांकि दिग्गज फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, करण जौहर और मणि रत्नम जैसी हस्तियां टॉप 10 में जगह नहीं बन पाई है, जिनकी फिल्मों ने 1300 से 1700 करोड़ तक की कमाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

Live Cricket

POll

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal