चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी हमले का साया, विदेशियों के अपहरण का बना प्लान

पाकिस्तान में इस समय खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान आतंकी हमले का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। खुफिया एजेंसी से जानकारी मिली है कि (आईएसकेपी) चैंपियंस ट्रॉफी के माचो के दौरान पाकिस्तान में आतंकी हमला करने और विदेशियों को अगवा करने की योजना बना रहा है। बता दे कि (ISKP) खिलाफी जिहादी समूह इस्लामी स्टेट की एक क्षेत्रीय शाखा है। जो दक्षिण-मध्य एशिया मुख्य रूप से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय है। इस संगठन ने पहले भी कई आतंकी हमले को अंजाम दिया है।
पाकिस्तान में अभी चैंपियंस ट्रॉफी के तहत एक सेमीफाइनल सहित कुल सात मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें तीन मैच रावलपिंडी, तीन लाहौर और एक कराची में खेला जाएगा। इन मैचों में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें खेलेगी। इस बीच आतंकी हमले की सूचना के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत की खुफिया एजेंटीयों को भी इस संबंध में जानकारी मिली है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *