बजट 2025-26 पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा गया कि बजट वाले दिन बिहार की मधुबनी साड़ियां अपने क्यों पहनी थी इस पर उन्होंने कहा कि मधुबनी आर्ट बहुत ही शानदार है मुझे इससे बहुत लगाव है मुझे जब सम्मान के साथ दिया तो मेरा भी फर्ज है कि सम्मान दिया जाए।
बिहार के चुनाव आ रहे हैं आपने बजट पर मधुबनी साड़ी पहनी, सहयोग है कि इस महीने आपको मधुबनी साड़ी प्रेजेंट हुई थी। विपक्ष इसमें पॉलीटिकल एजेंडा भी देख रहा है, इस सवाल पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसमें गलती क्या है, हां मैं बिहार को अप्रिशिएट कर रही हूं, मैं बिहार के लोगों को पसंद करती हूं, मिथिलांचल सुंदर इलाका है। वहां कितने कलाकार हैं, उसमें कितनी सुंदरता है। उनकी बोलचाल उनकी भाषा सुनने में कितना मजा आता है। मैं ईमानदारी से इसे महसूस करती हूं, मेरे मन में उनके लिए भावना है इसलिए पहनी।
निर्मला सीतारमण ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने पूरे देश के लिए घोषणाएं की है मुझे बिहार के लोग अच्छे लगते हैं। बिहार के लोगों की बोली में सरलता है। 12 लख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री करने पर उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर के सम्मान के लिए मैंने ऐसा किया और यह मोदी जी की इच्छा थी। वित्त मंत्री के अनुसार पीएम मोदी उन्हें लगातार सुझाव देते थे। उन्होंने कहा कि हम लगातार नौकरी दे रहे हैं, आगे भी देते रहेंगे।






