वर्धा ब्यूरो : 1 जुलाई 2023 को समृद्ध हाईवे पर पूरे भारत को हिला देने वाला हादसा हुआ था, जिसमें विदर्भ ट्रैवल्स से प्रवास कर रहे 25 लोगों की दुर्घटना मे मौत हो गई थी. उस वक्त महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने घोषणा की थी प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये और विदर्भ ट्रेवल्स के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी , लेकिन उन्होंने इस वादे को अभी तक पूरा नहीं किया है. जबकि पीड़ित परिवारों ने वर्धा के महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर 104 दिनों तक श्रृंखलाबद्ध विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन महाराष्ट्र शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया. आज इस घटना को 1 वर्ष पूर्ण होने पर सभी मृतको को श्रद्धांजलि देने कार्यक्रम लिया गया.वर्धा के जिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास इस श्रद्धांजली सभा मे वर्धा के नवनिर्वाचित सांसद अमर काळे ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं. उन्होंने आगे कहा की हम जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र भेजेंगे और पीड़ित परिवार को साथ ले जाएंगे और उनके साथ एक बैठक की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि वह विदर्भ ट्रैवल्स और उसके ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे.उनके साथ इस समय कांग्रेस नेता शेखर शेंडे व सामजिक संघटना के अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद थे






